जैतपुर: अमलाई के वार्ड नंबर 6 में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर की हजारों की चोरी
अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरी गए सामान और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।