बांसगांव: किशुनपुर उर्फ बगही गांव में दरवाजा तोड़कर घर में जा घुसे चार मनबढ़ों ने माँ और बेटे का किया पिटाई, केस दर्ज
बांसगांव क्षेत्र के किशुनपुर उर्फ बगही गांव में दरवाजा तोड़कर घर में जा घुसे चार मनबढ़ों ने मां और पुत्र को मार पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की जांच तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बांसगांव थाना क्षेत्र के किशुनपुर उर्फ बगही निवासिनी प्रतापी पांडे पत्नी राम उजागिर पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस को सौंपी तहरीर दिया है।