सिरसागंज: नगर में धूमधाम से निकली दशरथ नंदन श्रीराम की भव्य बारात, एसपी ग्रामीण ने किया शुभारंभ, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
फिरोजाबाद के सिरसागंज में ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के तहत मंगलवार रात भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। शोभायात्रा में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। करीब एक दर्जन आकर्षक झांकियों से सजी राम बारात का शुभारंभ एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ चंचल त्यागी और पालिका चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारकर किया।