राष्ट्रीय एकता दिवस पर बन्दियों ने ली शपथ, सतत् जीवन शैली सप्ताह शुरू
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #nonfollowers #viralpost #RashtriyaEktaDiwas #CentralJail
उदयपुर, 01 नवम्बर। केंद्रीय कारागृह उदयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम में जेल स्टाफ सहित करीब 1100 बंदियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सर्वाेपरि मानकर देश के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कारागृह में सात दिवसीय सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू
कारागृह में बंदियों एवं कर्मचारियों के बीच पर्यावरण जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से 1 से 7 नवंबर तक ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 1 नवंबर को योग, ध्यान, प्राणायाम एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ हुई।
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक गिरधारी लाल, अजय दीक्षित एवं जितेंद्र जैन ने करीब 1100 बंदियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। इसमें ताड़ासन, पदहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया गया। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।
इस अवसर पर भगवान सहाय मीणा, अचलाराम, भारमल, दिलावर खान सहित उप कारापाल, मुख्य प्रहरी एवं प्रहरियों ने भी योग, ध्यान और फिटनेस गतिविधियों में भाग लिया।
Girwa, Udaipur | Nov 2, 2026