बीकानेर: नाबालिग अपहरण मामले में फरार इनामी आरोपी को नापासर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीकानेर जिले के नापासर थाना पुलिस को नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरजपुरा तिलकनगर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर इनाम घोषित किया गया था। थानाधिकारी सुषमा शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश और मुखबिर सूचना के आधार