परिहार: परिहार में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी के विवाद में युवक ने थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल
परिहार में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा हैं।इस मामले में अब एक स्थानीय युवक ने वीडियो जारी कर थाना प्रभारी को दोषी बताया है। बीते सप्ताह थाना प्रभारी और सीओ में परिहार थाना में ही मारपीट हो गई थी। जिसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।