परिहार: कोइरिया पिपरा पंचायत में मनोज कुमार सिंह बने पैक्स अध्यक्ष
कोईरिया पिपरा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पुनः जीत की तीसरी बार हैट्रिक लगाई है। बुधवार को 2:00 बजे उनके चुनाव परिणाम की घोषणा हुई। उन्होंने ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजीव रंजन सिंह को 319 मत से हराया है। उनकी जीत के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उन्हें जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया है।