परिहार: भेड़रहिया पंचायत में पैक्स चुनाव तकनीकी खराबी के कारण स्थगित, प्रत्याशियों के नाम के आगे से चुनाव चिह्न बदले गए
परिहार प्रखंड के भेड़रहिया में पैक्स चुनाव तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्थगित हो गया। मंगलवार को 11:00 बजे मतदान के क्रम में यह पता चला प्रत्याशियों के नाम के आगे से उनके चुनाव चिन्ह ही बदल गया है। पहले पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोहर राय ब्लैक बोर्ड और महेश महतो मोतियों की माला छाप आवंटित किया गया था।