टीकमगढ़: लक्ष्मणपुरा गांव में शराब के नशे में भाई ने भाई पर की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
लक्ष्मणपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। लक्ष्मणपुर गांव निवासी ग्यासी अहिरवार ने बताया कि वह अपने घर पर था और मकान निर्माण का कार्य कर रहा था, तभी बड़ा भाई मनोज वहां आया और उसने शराब के नशे में गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।