टीकमगढ़: कलेक्टर ने कारी, धजरई, दिगौड़ा में राजस्व महा अभियान 3.0 के कार्यों का निरीक्षण किया
कलेक्टर अवधेश शर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ नगर परिषद कारी, दिगौड़ा तथा ग्राम धजरई में राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत किये जा रहे कार्याें का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधार केन्द्रों पर ई-केवायसी, आधार लिंकिंग सहित राजस्व प्रकरणों के निराकरण संबंधी कार्यों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।