टीकमगढ़: लखौरा गांव में व्यक्ति पर दो भाइयों ने की मारपीट, पुलिस ने कराई एमएलसी
लखौरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल काशीराम के परिजन ने बताया कि व्यक्ति के साथ उसके दो भाइयों ने जमीनी बंटवारे को लेकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल देहात ने पहुंच मामले की शिकायत की। देहात थाना पुलिस ने पीड़ित की मोच कराई और फिर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।