टीकमगढ़: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर 73 चालकों के काटे चालान, वसूला ₹24100 का शमन शुल्क
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन करने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा 73 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 24100 का समन शुल्क वसूला गया है।