जगदलपुर: नक्सल उन्मूलन अभियान में तेजी लाने के लिए CRPF की बख्तरबंद गाड़ियां पहुंची जगदलपुर, आमागुड़ा चौक में बनीं कौतूहल का विषय
गुरुवार सुबह 11 बजे जगदलपुर के आमागुड़ा चौक से गुजरती CRPF की विशेष बख्तरबंद गाड़ियां लोगों के चर्चा का विषय बनी रही । बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर दौरे के दौरान नक्सलियों से हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौटने की अपील की थी। साथ ही गृहमंत्री ने नक्सलवाद को खत्म करने की चेतावनी भी दी थी।