त्योंदा: त्योंदा क्षेत्र के ग्राम सुमेर दांगी के माध्यमिक शाला स्कूल के ताले तोड़कर कमरों में लगाया बिस्तर, मवेशी बांधे
Tyonda, Vidisha | Sep 20, 2024 त्योंदा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुमेर दांगी किसी शासकीय माध्यमिक स्कूल में तीन लोगों ने कब्जा कर लिया है उन्होंने रात को स्कूल का ताला तोड़कर कमरों में पलंग बिछा कर बिस्तर लगा लिए हैं एक कमरे में मवेशी बांध दिए शिक्षकों ने इसका विरोध किया तो झूठे मामले में फंसने की धमकी दे रहे हैं प्राचार्य ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत की है