लखीसराय: जिले भर में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस व्यवस्था की हुई जांच।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विगत रात्रि जिले में संचालित गश्ती व्यवस्था की निगरानी के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान रात्रि गश्ती, ओ.डी एवं डायल-112 सेवा में तैनात पुलिस बल की सघन जांच की गई। मंगलवार के दोपहर 12:25 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी की गस्ती व्यवस्था का जायजा लिया गया।