करछना: डीहा ग्राम सभा में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
करछना थाना क्षेत्र के डीहा ग्राम सभा में मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब उस समय अफरा तफरी मच गई जब गांव के ही युवक राजा यादव पुत्र स्वर्गीय रामनरेश ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना होने पर करछना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच पड़ताल करने में जुट गई है।