पटियाली: पटियाली के भरगैन में चिश्ती पीर बाबा की दरगाह की गोलक तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर
पटियाली। क्षेत्र के कस्बा भरगैन स्थित चिश्ती पीर बाबा की दरगाह पर रविवार रात चोरों ने गोलक तोड़कर नकदी चोरी कर ली। धार्मिक स्थल भी चोरों से सुरक्षित नहीं रहे। चोरों ने सीसीटीवी के तार काटे, लेकिन मजार के अंदर लगे कैमरों में वारदात कैद हो गई। गोलक में 30 से 35 हजार रुपये होने की आशंका है। दरगाह कमेटी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।