टीकमगढ़: राजमहल: पति से प्रताड़ित महिला ने महिला थाने में दिया आवेदन, टूटने से बचाया गया परिवार
टीकमगढ़ राजमहल निवासी महिला ने अपने पति से प्रताड़ना के संबंध में आवेदन दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा महिला के पति एवं ससुराल पक्ष को थाने बुलाकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। प्रेम पूर्वक साथ रहने की सलाह दी गई। और परिवार को टूटने से बचाया गया है।