टीकमगढ़: खरोई गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट, 7 लोग हुए घायल
टीकमगढ़ जिले के खरोई गांव से रविवार को एक मारपीट का मामला सामने आया है, घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे कुल 7 लोग घायल हो गए। दिगौड़ा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों की एमएलसी कराई है।