टीकमगढ़: हलवानी गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
हलवानी गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम मंगल सिंह यादव निवासी हलवानी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर अन्य गांव से अपने गांव आ रहा था रास्ते में हलवानी गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।