टीकमगढ़ जिले के मऊघाट के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम बृजेश यादव निवासी मऊघाट बताया गया है। बताया गया कि बृजेश बाइक से था अचानक उसकी बाइक के सामने गाय आ गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर चोट बताई गई है।