टीकमगढ़: अस्तोन गांव में 85 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
टीकमगढ़ जिले के अस्तोन गांव में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक वृद्ध का नाम रामलाल कुशवाहा उम्र 85 वर्ष बताई गई है। परिजन ने बताया कि वृद्ध ने बीती रात्रि अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को जिला अस्पताल लाया गया। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।