राजस्थान में स्कूल निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता पर हमला!
स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हमला, लाठी-डंडों और पत्थरों से गाड़ियों को बनाया निशाना
राजस्थान के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर कथित तौर पर हमला किया गया। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने पहले टीम को दौड़ाया और बाद में गाड़ियों पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला किया। रांका ने आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा से जुड़े लोगों ने किया, क्योंकि वे कथित तौर पर तबेले में चल रहे स्कूल की स्थिति सामने लाने पहुंचे थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
#Rajasthan #AshutoshRanka #CJP #SchoolInspection #Attack #RampuraKanwarpura #BreakingNews #RajasthanNews #Himachal84TV
Dharwala, Chamba | Aug 21, 2026