बाह: बटेश्वर स्टेशन का होगा कायाकल्प, 'डी' से 'बी' श्रेणी में होगा उन्नयन
बटेश्वर हॉल्ट स्टेशन को डी श्रेणी से बी श्रेणी के क्रॉसिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना पर करीब 33.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। स्टेशन पर 750-750 मीटर लंबी दो लूप लाइन, हाई लेवल प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग भवन बनाए जाएंगे। इससे ट्रेनों की क्रॉसिंग और ओवरटेकिंग की सुविधा बढ़ेगी।