Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews
nvynews
#students #paperleak #NEET @topfans NVY News စာတို
Jagadhri, Yamuna Nagar
| Jun 6, 2026
#students
#paperleak
#neet
MORE NEWS
D S P का कहना या नशा बेचना छोड़ दो नहीं तो शहर हम छुड़वा देंगे
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 6, 2026
प्लास्टिक पर प्रहार, पर्यावरण से प्यार, मेयर ने 1500 कपड़े के थैले बांट दिया संदेश पर्यावरण दिवस पर मेयर ने बांटे 1500 जूट व कपड़े के थैले यमुनानगर। नगर निगम और जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय परिसर के बाहर कपड़े एवं जूट के थैले वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी ने शहरवासियों को 1500 कपड़े व जूट के थैले वितरित किए तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पर्यावरण, जल स्रोतों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह दैनिक जीवन में प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े और जूट के थैलों का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न केवल हमारे पर्यावरण, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और बेजुबान पशुओं के लिए भी एक गंभीर संकट बन चुका है। मेयर ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सरकार और प्रशासन के प्रयासों के साथ-साथ आम जनता का सहयोग अत्यंत अनिवार्य है। हमें आज ही यह संकल्प लेना होगा कि जब भी हम घर से बाजार सामान या सब्जी खरीदने निकलें, तो अपने साथ कपड़े या जूट का थैला अवश्य लेकर जाएं। हमारे छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में बड़े बदलाव लाएंगे। मेयर ने जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधन और उनकी टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत पर्यावरण और सामाजिक सुधार के कार्यों में इसी तरह आगे आना चाहिए। जूट और कपड़े के थैले बांटने का मुख्य उद्देश्य जनता में यह आदत डालना है कि वे बाजार से प्लास्टिक की थैलियां मांगना पूरी तरह बंद कर दें। जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधि विजय मेहता ने कहा कि जूट और कपड़े के थैले बांटने का मुख्य उद्देश्य जनता में यह आदत डालना है कि वे बाजार से प्लास्टिक की थैलियां मांगना पूरी तरह बंद कर दें। भविष्य में भी वे इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे। मौके पर पार्षद मनु कृष्ण सिंगला, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, कपिल दुआ, बबलू साहनी, विशाल, दीपक, विनय अग्रवाल, भवरजोत, जतिन खेत्रपाल, योगेश राजपूत, राजेश कुमार, बंटी, अभिनय, सुरेंद्र सुरी, विकास गोयल, मोनू, सहायक सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह, रमेश, शैशव दत्ता आदि मौजूद रहें। फोटो कैप्शन - नगर निगम कार्यालय के बाहर कपड़ेू के थैले वितरित करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 6, 2026
युवाओं का साफ़ संदेश: बहुत हुआ परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, अब युवाओं का अधिकार! ✊🔥 आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ऐतिहासिक प्रदर्शन को AIYF और AISF का क्रांतिकारी समर्थन मिला। छात्रों और युवाओं की यह एकजुटता शिक्षा व्यवस्था में बैठे भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ाने के लिए काफी है। हमारी मांगें बिल्कुल साफ़ और अडिग हैं: 1️⃣ पेपर लीक और धांधली की ज़िम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें! 2️⃣ छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली संस्था NTA को तुरंत रद्द (Scrap) किया जाए! भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को मानने वाला यह देश का युवा अब अपनी डिग्रियों की गरिमा और अपने हक के लिए सड़कों पर उतर चुका है। इंकलाब का यह कारवां अब रुकने वाला नहीं है! 🎓🚩 #CJP #AIYF #AISF #NTA_रद्द_करो #DharmendraPradhanMustResign #JantarMantarProtest #Employment #BhagatSingh #Ambedkar #Jaibhim #Inklab #Revolution #EducationMinister #LeakInIndia
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 6, 2026
निगम आयुक्त ने खुद सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश, नालों की सफाई का लिया जायजा वार्ड 17 के कैंप व गुलाब नगर में खुद सफाई कर निगम आयुक्त ने जगाई स्वच्छता की अलख लोगों को खुले में कचरा न डालने का किया आह्वान, बोले, अब खुले में कचरा फैंका तो चालान के साथ होगी बड़ी कार्रवाई यमुनानगर। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और मानसून से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए मेयर व नगर निगम के अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने वार्ड-17 के कैंप और गुलाब नगर क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था एवं नालों की सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त महाबीर प्रसाद ने स्वयं सफाई कर क्षेत्र में सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा-कचरा न फेंकने तथा घरों का कचरा नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालने की अपील की। साथ ही खुले में कचरा डालने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी नगर निगम की जिम्मेदारी। इसके बाद आयुक्त ने क्षेत्र के विभिन्न नालों का निरीक्षण कर सफाई कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिन नालों में गंदगी जमा मिली, वहां मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से तत्काल सफाई कराई गई। कर्मचारियों ने आयुक्त की मौजूदगी में नालों की सफाई कर जमा गंदगी को हटाया। आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नालों की गहन सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सफाई कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, वार्ड-17 के पार्षद दीक्षित कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता अपनाने और शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। फोटो कैप्शन - वार्ड 17 के गुलाब नगर में लोगों के साथ सफाई करते आयुक्त महाबीर प्रसाद व अन्य। वार्ड 17 के नालों का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अन्य।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 6, 2026
#students #paperleak #NEET @topfans NVY News စာတို - Jagadhri News