आंवला: आंवला के ग्राम धर्मपुर की महिलाओं ने शराब की भट्टी को लेकर खोला मोर्चा, एसडीएम से शिकायत।
Aonla, Bareilly | May 20, 2024 आंवला तहसील क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी दर्जनभर महिलाओं ने एसडीएम एन राम को सौंपा शिकायती पत्र। उन्होंने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया गांव के विद्यालय एवं मंदिर के निकट सरकारी शराब की दुकान (ठेका) खोला गया है। गांव में शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। विद्यालय के निकट शराब की दुकान खुलने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।