आंवला: सिरौली अलीगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर हुई मौत।
Aonla, Bareilly | May 19, 2024 आंवला के सिरौली थाना क्षेत्र में सिरौली अलीगंज रोड पर गुड़गांवा मुश्तिकिल में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर हुई मौत। सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।