आंवला: आंवला के कटसारी में 5 रुपए को लेकर जमकर चले लाठी डंडे दोनों पक्षों के नौ लोग हुए घायल।
Aonla, Bareilly | May 19, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के गांव कटसारी में 5 रुपए के कुरकुरे का पैकेट को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुटी।