आंवला: आंवला थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी को बाइक सवार ने मारी टक्कर हुई घायल।
Aonla, Bareilly | May 20, 2024 आंवला थाना में तैनात महिला पुलिसकर्मी अंजलि सिसोदिया अपनी स्कूटी से थाने से बाहर निकली तभी तहसील मार्ग पर बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसमें उक्त महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। अन्य पुलिसकर्मी घायल अंजलि सिसोदिया को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचे जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया।