बरेली: बरेली वार्ड क्रमांक 12 का मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
नगर परिषद बरेली के वार्ड क्रमांक 12 में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्वच्छता प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और सफाई कर्मियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।