लखीसराय: लखीसराय जिलेभर मे पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान, वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई
लखीसराय जिले भर में पुलिस द्वारा शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात रोको-टोको अभियान चलाया गया. शनिवार अपराह्न 12:15 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी दी गई. अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहनों एवं सामानों की तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ किया गया.