प्रतापगढ़: बोधराम मैंनहा गांव में पति ने पत्नी को पीटकर बेटी के साथ घर से भगाया, दी गई तहरीर
प्रतापगढ़ जनपद के पूरे बोधराम मैंनहा गांव निवासी मुलैमा देवी पत्नी माताफेर ने गुरुवार की शाम 6.30 पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति आए दिन उसे मारते-पीटते हैं। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे वह घर के अंदर बैठी हुई थी। इस दौरान उसे पति ने लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची ।