डिंडौरी: डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिला पोषण समिति की बैठक ली, कम प्रगति पर जताई नाराज़गी
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिला पोषण समिति की बैठक शनिवार शाम 6:00 लेते हुए पोषण ट्रैकर के विभिन्न इंडिकेटर की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति के प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए।