कटोरिया: सरुआ गांव के नैयासी टोला में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Katoria, Banka | Oct 30, 2026 सरुआ गांव के नैयासी टोला में गुरुवार रात को पत्नी से विवाद होने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर जमदाहा पुलिस सीएचसी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी।