Public App Logo
गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज शाह ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। डॉ. नीरज शाह ने कहा कि पाठ्य सामग्री वितरण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारे राज्य में अभी भी भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। समाज के हर वर्ग को इसके खिलाफ जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। शिक्षा का दान, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहचान। #डॉ_नीरज_शाह #शिक्षा #गरीब_बच्चे #पाठ्य_सामग्री_वितरण #शिक्षा_के_प्रति_जागरूकता #बच्चों_का_भविष्य #भ्रष्टाचार #जागरूकता #जमुई #Bihar - Jamui News