प्रतापगढ़: नरसिंहपुर गोदाम के समीप गल्ला व्यापारी के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, 50 हजार रुपए छीनने का भी लगाया गया आरोप
पूरे पांडे दीवानगंज बाजार निवासी कृष्णा गुप्ता 26 वर्ष पुत्र रामजी गुप्ता की शनिवार को दोपहर दो बजे नरसिंहपुर गांव निवासी आबिद के ई रिक्शा से टक्कर हो गई थी। उस दौरान कहासुनी ही हुई थी। कृष्णा गुप्ता की मोटरसाइकिल अपने घर उठा ले गए थे। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद बाइक रविवार की शाम वापस कर दिए। सोमवार को उसे घेर कर मारा पीटा और रुपए छीन लिया।