नौहट्टा में दिखा देशभक्ति का जज्बा!
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नौहट्टा में भाजपा, नौहट्टा थाना पुलिस और हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा की यात्रा शाहपुर से शुरू होकर त्रिवेणी चौक पहुंची, जबकि थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तिरंगा यात्रा नौहट्टा हाई स्कूल से शुरू होकर बाजार में समाप्त हुई।
वहीं हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की देखरेख में हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली। पूरे नौहट्टा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
नौहट्टा, रोहतास, बिहार
अपना रोहतास | ग्राउंड रिपोर्ट
#Nohatta #Rohtas #ApnaRohtas #तिरंगायात्रा #हरघरतिरंगा #स्वतंत्रतादिवस #देशभक्ति #वंदेमातरम् #जय हिंद #भारत_माता_की_जय #BiharNews #RohtasNews #NohattaNews #TirangaYatra #Shorts #YouTubeShorts