कटकमदाग: महाअष्टमी पर शिवशक्ति ग्रुप की भव्य जीवंत झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत खपरियावां पंचायत में महाअष्टमी के पावन अवसर पर रविदास को एक बजे सार्वजनिक शारदीय दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शिवशक्ति ग्रुप की ओर से मां दुर्गा की भव्य जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। मां दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी स्वरूप के मनोहारी चित्रण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।