जमुई: लापरवाह बाइक चालक पर एसपी की फटकार, पिता को दी नसीहत
जमुई: हैलो, मैं जमुई एसपी बोल रहा हूँ। यह आपका का बेटा है, आप इसे बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रिपल लोडिंग बाइक चलाने के लिए कहे हैं, क्या आपको अपने बेटे की चिंता नहीं है। उक्त बातें सुरक्षा के दृष्टिकोण से रविवार की शाम 4:00 बजे के बाद प्रखंड कार्यालय के पास वाहन जांच के दौरान एसपी विश्वजीत दयाल ने फोन पर बातें कर कही है। इसका वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी के सड़क पर उतरते ही लापरवाह बाइक चालकों के बीच हड़कंप मच गया। यातायात नियम के उलंघन करने वाले चालकों के बीच भी दहशत फैली रही, कुछ क्षणों के लिए अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान एसपी ने खुद बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रिपल लोडिंग वाहन चलाने वाले युवाओं को रोककर जांच किया। नियम की अनदेखी करने वाले युवाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने की हिदायत दी। वाहन जांच के दौरान कई युवा बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाते पकड़े गए। कुछ बाइक पर तीन लोग सवार होकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। एसपी ने ऐसे वाहन चालकों को रोककर उनकी गलती समझायी और भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
वहीं जांच अभियान के दौरान एसपी का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला. बिना हेलमेट और लाइसेंस के बाइक चलाते पकड़े गये कुछ युवाओं के पिता को उन्होंने फोन कर बातचीत की. एसपी ने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट के वाहन चलाने की अनुमति नहीं दें सड़क पर नियमों की अनदेखी न केवल वाहन चालक बल्कि दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है. एसपी ने युवाओं को समझाते हुए कहा कि बाइक चलाना शौक या दिखावे का विषय नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का काम है. हेलमेट पहनना और वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखना अनिवार्य है. कम उम्र में बिना लाइसेंस वाहन चलाने और ट्रिपल लोडिंग जैसी आदतें दुर्घटनाओं को आमंत्रित करती हैं.
पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का हर हाल में पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक चालक की जिम्मेदारी है। #jamui #jamuiPolice #CrimeNews #viralreels #spjamui
Jamui, Jamui | Nov 29, 2026