कोरबा: कटघोरा: कोरबा के तैलियामार में जुए के फड़ पर पसान पुलिस ने की दबिश, प्रधान पाठक और सरपंच समेत 13 लोगों को किया गिरफ्तार
Korba, Korba | Nov 10, 2026 कोरबा जिले के तैलियामार गांव में जुआ खेल रहे 13 लोगों को पसान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए लोगों में एक प्रधान पाठक और ग्राम पंचायत का सरपंच भी शामिल हैं।दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं।