आमेर: जयपुर में फर्जी नंबर प्लेट वाली क्रेटा कार के साथ आरोपी गिरफ्तार
Amber, Jaipur | Oct 26, 2026 जयपुर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले आरोपी प्रकाश उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी आरसी भी बरामद हुई। पुलिस ने जांच में पाया कि नंबर प्लेट हरियाणा के विशाल नामक व्यक्ति की गाड़ी की है, जो अपने घर पर खड़ी है।