BPSC में 167वीं रैंक लाने वाली सुधा सिंह को सांसद ने किया सम्मानित
दिनारा विधानसभा क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी श्री जगनारायण सिंह की पुत्री सुश्री सुधा सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में 167वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सुधा सिंह की सफलता पर बक्सर के सांसद Sudhakar Singh ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक VIJAY KUMAR MANDALभी उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि सुधा सिंह की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उपस्थित लोगों ने भी सुधा सिंह की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सुधा सिंह सहित बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की