शाजापुर: तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर के हाईवे पर लगेंगे जिगजेग और स्पीड बम्प
शहर से गुजरे हाईवे से तेज रफ्तार गुजरने वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात थाना प्रभारी ,PWD और गणमान्य नागरिक दुपट्टा रोड चौराहे पर पहुंचे और पांच ऐसे स्पॉट चिन्हित किये है,जहां ज्यादातर दुर्घटनाएं होती है या होने की संभावनाएं हैं।यहां शुरुआत में जिकजेक मैन्यूअल स्टॉपर लगेंगे और 5 नवंबर के आसपास PWDस्पीड बम्प परमानेंट स्टॉपर बनाएगी।