शाजापुर: उत्कृष्ट मैदान में जिला स्तरीय अंडर-18 क्रिकेट टीम के लिए हुआ ट्रायल, प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का होगा चयन
उत्कृष्ट खेल मैदान में अंडर 18 क्रिकेट जिला टीम में चयन के लिए शनिवार को ट्रायल की शुरुआत हुई। ट्रायल देने के लिए जिले भर से 30 क्रिकेट खिलाड़ी उत्कृष्ट मैदान पहुंचे।ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर जिले की क्रिकेट टीम के लिए अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो संभाग के द्वारा आयोजित अंडर 18अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।