मुरैना: शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई: टेकरी के पास चेकिंग में 20 पेटी शराब के साथ कार जब्त, चालक गिरफ्तार
Morena, Morena | Feb 12, 2026 नूराबाद थाना प्रभारी और उनकी टीम ने टेकरी के पास चैकिंग के दौरान 20 पेटी अवैध शराब लेकर जा रही कार को जप्त कर लिया है और चालक को भी गिरफ्तार किया है ।बता दें कि पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है और पकड़ी गई शराब और कार की कीमत करीब 3 लाख 60000 रुपए बताई है।