मुरैना: देवगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दो ₹5-₹5 हजार के इनामी आरोपियों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार
Morena, Morena | Feb 12, 2026 हत्या के प्रकरण संबंधी मामले में फरार 5-5000 के दो इनामी आरोपियों को देवगढ़ थाना प्रभारी और उनकी टीम ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों ही फरार आरोपी करीब 7 महीने से फरार चल रहे थे ,जिन पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा इनाम घोषित किया गया था।