मुरैना: सुजरमा गांव: देवर ने ज़मीन पर किया कब्ज़ा, महिला ने कलेक्टर से की शिकायत
Morena, Morena | Feb 12, 2026 बता दे की इस्लामपुर की रहने वाली महिला के देवर ने सुजरमा गांव में उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और महिला को धमकी भी दी जा रही है ।जिसके बाद महिला आवेदन देने के लिए कलेक्टर के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया गया है। बताया जाता है कि प्रशासन को कई बार आवेदन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।