चतरा महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में धूमधाम से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन सोमवार को लगभग 3 बजे तक किया गया। बीएड विभाग में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कुमार उज्जवल दास, विशिष्ट अतिथि विजय कुमार, प्राचार्य मुकेश कुमार झा एवं विभागाध्यक्ष नन्द किशोर सिंह ने