जमुई: दादपुर हॉल्ट के पास रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौ^/त, श^व को लाया गया अस्पताल
जमुई- जसीडीह रेलखंड के दादपुर हॉल्ट के पास रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही द^र्द^ना^क मौ^त हो गई। घटना की जानकारी झाझा थाना की पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृ^त^क युवक के श^व को सोमवार की दोपहर 12:30 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव निवासी सकलदेव यादव के पुत्र राकेश यादव के रूप में हुई है।
परिजन ने बताया कि युवक बाहर में रहकर ड्राइविंग का कार्य करता है। वह घर आया हुआ था और अपने ससुराल कानन गांव जाने के दौरान दादपुर हॉल्ट के पास रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। तभी अचानक ट्रेन क्रॉस होने लगी इसके चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक को एक पुत्र और एक पुत्री है। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है ।परिजन में मातम छाया हुआ है। #jamui #jamuiPolice #crimealert #railway
Jamui, Jamui | Nov 23, 2026