मेजा: मांडा के बरहा में चोरों के हौसले बुलंद, चोरी हुई डीजे की दो मशीनें
Meja, Allahabad | Apr 11, 2026 मांडा थाना क्षेत्र के बरहा गांव में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर के बाहर रखे डीजे पर लदी दो मशीनों को चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने आज शनिवार दोपहर करीब 02:00 बजे के आसपास मीडिया के सामने आकर बताया कि पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।